फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 factories severed connections

10 कारखानों के बिजली कनेक्शन कटे

Sat, 31 Oct 2015 06:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
10 factories severed connections
राजस्व वसूली अभियान के तहत शहर के इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े 10 कारखानों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इन कारखानों पर काफी समय से 63.32 लाख रुपये बकाया था। अभियान से पहले कारखाना मालिकों को बिजली विभाग की ओर से नोटिस भेजकर बकाया जमा करने को कहा गया था, लेकिन कारखाना मालिकों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद सभी बकाया बिजली कनेक्शनों को काट दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि एसडीओ राहुल शर्मा, जेई आरएन मिश्रा ने बिजली कर्मियों के साथ 50केवीए से अधिक विद्युतभार वाले कारखानों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 11 लाख के बकाए में अजमानी फ्लोर मिल, नौ लाख के बकाए में अजमानी इंडस्ट्रीज (राइस मिल), 5.50 लाख के बकाए में अजमानी दाल एंड ऑयल मिल का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसी तरह नौ लाख के बकाए में हिमालया आइस कैंडी, चार लाख का बकाया होने पर कृष्णा कार्बन पेपर की बिजली सप्लाई काट दी गई। ईई ने बताया कि पांच लाख रुपये का बकाया होने पर बाबा हरदी मिल, एक लाख के बकाए पर विनोद कुमार जैन (प्लाईवुड), 2.62 लाख के बकाए पर गुरुजीत सिंह कारखाना, आठ लाख के  बिजली बकाए पर आनंदी लाल और राजन अरोड़ा की प्लाईवुड, 17 लाख रुपये के  बकाए पर रामाश्ररे इंडस्ट्रीज (राइस मिल), 1.22 लाख रुपये के बिजली बकाए पर जेके इंडस्ट्री राजापुर (राइस मिल) का कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि सभी कारखानों को 132केवीए छाउछ उपकेंद्र से जुड़े औद्योगिक फीडर से बिजली सप्लाई की जाती है। चूंकि यह कार्रवाई विभाग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद की गई, इसलिए बिजली बिलों का बकाया जमा होने के बाद ही दोबारा कनेक्शन जोड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed