फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth to gather in Hata on October 18; preparations for 'Janshakti Rally' intensify.

Kushinagar News: 18 अक्तूबर को हाटा में जुटेंगे युवा, जनशक्ति रैली की तैयारियां तेज

Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Youth to gather in Hata on October 18; preparations for 'Janshakti Rally' intensify.
श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में होगी रैली, युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाने की तैयारी
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर होगी चर्चा, तैयारियों को लेकर आयोजकों ने की बैठक
हाटा। नगर के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में 18 अक्तूबर को युवा जनशक्ति रैली आयोजित की जाएगी। रैली में युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक कर रूपरेखा तय की गई।
समाजसेवी अभय प्रताप राव की मौजूदगी में हुई बैठक में रैली की तैयारियों, युवाओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाने के साथ अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को लेकर राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे युवाओं के साथ आम लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। रैली के माध्यम से इन मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चंदन राव, राकेश यादव, नन्हे, दुर्गेश और संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed