फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth sets himself on fire in front of police and Tehsildar in Ramkola Kushinagar

Kushinagar: तहसीलदार के सामने छत पर चढ़कर युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए बचाई जान

Thu, 29 Dec 2022 08:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामकोला (कुशीनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Dec 2022 08:31 PM IST
सार

विवाद निपटाने के लिए कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, कानूनगो के अलावा लेखपाल और पुलिसकर्मियों को लेकर गुरुवार को मौके पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद बिना पूछे-समझे युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

विज्ञापन
Youth sets himself on fire in front of police and Tehsildar in Ramkola Kushinagar
झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के रामकोला कस्बे की भूषण कॉलोनी में सड़क को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को कप्तानगंज के तहसीलदार और उनकी टीम की मौजूदगी में एक युवक छत पर चढ़ गया, इसके बाद अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और दोनों पक्षों को थाने ले आई, इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


रामकोला कस्बे की भूषण कॉलोनी के निवासी अच्छेलाल ने बताया कि सड़क को लेकर मानवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव तथा संजीव यादव से विवाद चल रहा है। सड़क को लेकर विपक्षी बार-बार झगड़ा कर रहे हैं। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

बताया जा रहा है कि विवाद निपटाने के लिए कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, कानूनगो के अलावा लेखपाल और पुलिसकर्मियों को लेकर गुरुवार को मौके पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद बिना पूछे-समझे अच्छेलाल (38) छत पर चढ़ गया और हाथ में भुजाली लेकर भांजने लगा। उसके बाद अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे बचाया। तब तक उसके चेहरे का कुछ हिस्सा जल गया था। उसके बाद दोनों पक्षों को पकड़कर थाने लाई, जहां पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि अच्छेलाल बिना जाने-बूझे छत पर चला गया। वहां उसने पहले हाथ में भुजाली लेकर लहराया और उसके बाद अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसकी जान बचाई। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed