{"_id":"6371418f3c53fc26fc5964a9","slug":"youth-returning-home-by-bike-was-shot-dead-in-the-head-kushinagar-news-gkp457281653","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक से घर लौट रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक से घर लौट रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 14 Nov 2022 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:12 AM IST
सार
अहिरौलीदान निवासी रामधारी गोंड के पुत्र वीरसागर गोंड (35) सिसवा नाहर बाजार से शाम को घर लौट रहे थे। तकरीबन छह बजे खैरटिया गांव के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने वीरसागर के सिर में गोली मार दी। इससे वीरसागर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सिसवा नाहर बाजार से घर लौट रहे एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश बिहार की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अहिरौलीदान निवासी रामधारी गोंड के पुत्र वीरसागर गोंड (35) सिसवा नाहर बाजार से शाम को घर लौट रहे थे। तकरीबन छह बजे खैरटिया गांव के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने वीरसागर के सिर में गोली मार दी। इससे वीरसागर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वीरसागर की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गोंड ने बताया कि वीरसागर के दो बेटे हैं। एक की उम्र छह साल और दूसरे की तीन साल है। गोली मारने के कारण का पता नहीं चल रहा है।
उधर, सूचना मिलने पर एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मातहतों को टीम गठित कर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। तरयासुजान थाने के एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम छानबीन कर रही है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।