{"_id":"6adbbd167169090186047722","slug":"youth-from-kushinagar-dies-in-delhi-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-170770-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की दिल्ली में मौत
विज्ञापन
जानकीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग निवासी संजय मद्धेशिया की दिल्ली में 20 अक्तूबर को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार की सुबह जब संजय का शव गांव लाया गया। परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, संजय मद्धेशिया (32) पुत्र राजमंगल मद्धेशिया कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के लंगड़ी बाजार के निवासी थे। संजय पिछले 15-16 वर्षों से दिल्ली में बर्गर और चाऊमीन का ठेला लगाकर अपनी आजीविका चलाते थे। बीते 20 अक्तूबर को वह शिवपुरी स्थित अपने कमरे से ठेला लेकर मीठापुर जा रहे थे। इसी दौरान बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर के कारण संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संजय के परिवार में उनकी पत्नी, एक आठ साल की बेटी और एक छह साल का बेटा है। उनके साथ उनकी बुजुर्ग मां और एक भाई भी परिवार में शामिल हैं। संजय की असामयिक मौत से पूरे परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया है।