फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances, police pick up dead body from pyre

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से शव उठाया

Fri, 14 Oct 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, police pick up dead body from pyre
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से शव उठाया
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन मड़ार बिंदवलिया गांव के लंगड़ी टोला स्थित बहिरी माई स्थान के पास गंडक नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार करने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठाकर कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के सिरसिया निवासी अजीत (28) की बुधवार रात मौत हो गई। परिजन बृहस्पतिवार की सुबह शव का नदी किनारे दाह संस्कार में जुटे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को चिता उठाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी रीना व साले श्यामू ने अजीत की मां व बहन पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी महराजगंज जनपद स्थित सिसवा बाजार मायके में रह रही हैं। वह ससुराल पक्ष से हर्जे खर्चे की मांग करती हैं।
विज्ञापन

यह मामला न्यायालय में लंबित है। गांव के लोगों की मानें तो बुधवार की रात पिता-पुत्र में किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में एसओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शव को जलती चिता से उठाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed