फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Sun, 23 Jan 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
विज्ञापन

घर पर अकेले रहते थे हरि शर्मा, बाईं आंख भी नहीं थी
बरवापट्टी(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुर बरहन निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार थे। गांव के लोग चंदा एकत्र कर उसका इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह उसकी मौत की जानकारी होने पर लोग पहुंचे। उसकी बाईं आंख नहीं थी। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
गांव निवासी हरि शर्मा (40) घर पर अकेले रहते थे। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। माली हालत भी ठीक नहीं थी। गांव के लोग चंदा एकत्र कर उनका इलाज करा रहे थे। बताया जा रहा है कि हरि की पत्नी कुछ वर्ष पहले तीन बच्चों को लेकर दिल्ली चली गई थी। शनिवार रात हरि शर्मा भोजन कर सोने चले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब समय से नहीं उठे तो आसपास के लोग उनके घर में गए। उनकी बाईं आंख नहीं थी और बिस्तर पर मृत पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना उनकी पत्नी को दी। पत्नी ने दिल्ली से ही इस घटना की जानकारी फोन से बरवापट्टी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे तमकुहीराज सीओ फूलचंद्र कन्नौजिया और बरवापट्टी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेश चंद्र राव ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed