फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth dancing on the road while carrying an idol struck by a pickup truck; dies

Kushinagar News: मूर्ति लाते समय सड़क पर डांस कर रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 16 Oct 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dancing on the road while carrying an idol struck by a pickup truck; dies
शहर के बावली स्थित रामकोला रोड पर हुआ हादसा, दुर्गा जी की मूर्ति ले जा रहा था युवक
विज्ञापन

पडरौना। शहर के बावली स्थित रामकोला रोड पर बृहस्पतिवार की दोपहर दुर्गा जी की मूर्ति ले जा रहे 27 वर्षीय एक युवक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ मौजूद लोग उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के उनका इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर निवासी कुंवर प्रसाद (27) बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में स्थापित दुर्गा पांडाल के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा लेने गांव के अन्य युवाओं के साथ शहर के रामकोला रोड गया था। वहां से दुर्गा प्रतिमा लेकर वे गांव आ रहे थे। प्रतिमा लाते समय कुंवर गांव के अन्य लोगों के साथ सड़क पर नृत्य कर रहा था। इसी दौरान वे एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौजूद गांव के अन्य लोग उन्हें तत्काल कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके मौत की खबर मिलते ही परिसर में चीख-पुकार मच गया। उनकी पत्नी 25 वर्षीय खुशबू रोते-रोते अचेत हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed