{"_id":"5d6572868ebc3e93d33e49f1","slug":"youth-cut-by-train-kushinagar-news-gkp3192215120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान
पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास बैठा था
बिहार के छपरा जिले के गड़खा गांव का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यरो
खड्डा। पनियहवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठा एक युवक ने अचानक मालगाड़ी के पहिए के नीचे सिर लगा दिया। इससे उसकी जान चली गई। युवक बिहार के छपरा जिले का रहने वाला था। सूचना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
मंगलवार को दोपहर बाद पनियहवा प्लेटफार्म पर एक 30 वर्षीय युवक बैठा था। उसी बीच स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी खड्डा की तरफ चलने लगी, तभी उसने दौड़ कर पहिए के नीचे अपना सिर रख दिया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया । घटना देखकर वहां मौजूद लोग रोकने के लिए चिल्लाते रहे, दौड़े भी तब तक देर हो चुकी थी। मौजूद लोग इस घटना को देख सन्न रह गए। पनियहवा जीआरपी के सिपाही शब्बीर अहमद, संजय यादव, अश्विनी राय, राजेश यादव ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। तलाशी लेने पर एक कागज मिला। जिस पर फोन नंबर लिखा था। उसी के सहारे पुलिस ने पता किया तो मृतक की पहचान ध्रुव पुत्र जगदीश महतो निवासी ग्राम गड़खा थाना गड़खा जिला छपरा बिहार के रूप में हुई । पुलिस ने बताया कि ध्रुव के परिजन हरियाणा के जगाधरी स्टेशन के उत्तम गढ़ कॉलोनी में रहकर दुकान चला जीविकोपार्जन करते हैं। ध्रुव काफी समय से मानसिक रोग से पीड़ित था। घरवाले ढूंढ रहे थे। जीआरपी की सूचना पर घरवाले उसे लेने के लिए चल दिए हैं। पनियहवा जीआरपी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हादसे में चंदा वसूल रहे युवक की मौत
बनवरिया गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बनवरिया गांव के सामने डोल मेला के लिए चंदा वसूल रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना से पीड़ित के घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गाजीपुर नौका टोला निवासी 22 वर्षीय मुन्ना पुत्र मोतीलाल मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ डोल मेले के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बनवरिया के सामने चंदा वसूल रहा था। उसी दौरान वह तेज गति से गुजरे एक ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन उसे सीएचसी तमकुही पहुंचाएं, जहां से उसकी स्थिति नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में मुन्ना की मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर परिजनों समेत पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। चौकी प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाई की डॉट से क्षुब्ध युवती ने खुद को लगाई आग
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के परसिया में मंगलवार को परिजनों की डॉट से नाराज एक युवती ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। भाई के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए और युवती को आनन-फानन पीएचसी सुकरौली ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
लोगों ने बताया कि अरविंद गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री ज्योति मंगलवार की सुबह फोन से कहीं बात कर रही थी। उस समय घर में वही अकेली थी और उसकी मां बहू को लेकर दो दिन से किसी अस्पताल में थी। घर में मौजूद युवती के भाई ने फोन पर बात करने से मना किया तो युवती ने घर में रखे स्टोव का तेल अपने शरीर पर गिरा कर खुद को आग लगा ली। भाई ने शोर किया तो आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने जब तक आग बुझाई, तब तक युवती बुरी तरह जल गई थी। घरवालों ने उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।