Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth Attacked with Knife While Watching Orchestra at Wedding Procession

Kushinagar News: बरात में ऑर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर चाकू से हमला

Sat, 30 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth Attacked with Knife While Watching Orchestra at Wedding Procession
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में बारात देखने गए युवक पर तीन लोगों ने लाठी-डंडे व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामनगर के देवेेंद्र निषाद पुत्र अशोक निषाद ने शुक्रवार को दी तहरीर में बताया कि 28 मई की रात गांव में आई बरात में वह निमंत्रण में गया था। वहां आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान गांव के विशाल भारती व इसके सहयोगी गुलशन तथा मुकेश ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान विशाल ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आइ। घटना के बाद आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। तुर्कहां सीएचसी पर इलाज कराया गया है। थानाध्यक्ष दिग्विजय नरायण राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed