{"_id":"6517c5f01e32c9b317075ee4","slug":"young-man-learning-to-ride-a-bike-hit-an-innocent-child-dead-2023-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: बाइक चलाना सीख रहे युवक ने मासूम को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: बाइक चलाना सीख रहे युवक ने मासूम को मारी टक्कर, मौत
Sat, 30 Sep 2023 12:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:23 PM IST
सार
बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान बाइक सीख रहे युवक ने बच्ची को ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पिटाई कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मेला नारहवा में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे तीन साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान बाइक सीख रहे युवक ने बच्ची को ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पिटाई कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
मेला नारहवा निवासी संजय चौहान की पुत्री स्नेहा (3) अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय गांव का एक 25 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार की बाइक लेकर उसे चलाना सीख रहा था। संजय चौहान की घर के पास मोड़ है। वहां युवक गाड़ी मोड़ नहीं पाया। वह बाइक लेकर अनियंत्रित हो गया और दरवाजे पर खेल रही बच्ची को ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आगरा की फर्जी संस्था की देश में 109 कॉलेजों की फ्रेंचाइजी, बैंक खाते सीज
Trending Videos
ठोकर लगते ही मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। लोगों ने बाइक के साथ युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक एवं युवक को थाने लेकर गई। जबकि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान का कहना है कि शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।