{"_id":"63334689c1d0241eec628694","slug":"young-man-found-hanging-from-a-ditch-in-the-shop-kushinagar-news-gkp452023054","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में कुंडे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में कुंडे से लटका मिला युवक
विज्ञापन
दुकान में कुंडे से लटका मिला युवक
कनकपुर का रहने वाला था रघुवीर, पुलिस कर रही छानबीन
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव के युवक का शव उसकी दुकान में कुंडे से लटका मिला। घटना सोमवार देर रात है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मूलरूप से कनकपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रघुवीर कुशवाहा खजुरिया गांव स्थित सूरजनगर बाजार में घर बनवाकर दुकान चलाते थे। वह रोजाना शाम को घर लौट आते थे। सोमवार शाम काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी संजू ने फोन किया। कई बार घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठा तो वह दुकान पहुंच गईं। दुकान का शटर भीतर से बंद था।
अनहोनी की आशंका में संजू रोने लगीं। आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। नेबुआ नौरंगिया के एसएचओ दिनेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह शटर खोला तो रघुवीर छत के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन
रघुवीर के बड़े भाई जालंधर ने पुलिस को बताया कि रघुवीर ने किसी से दो लाख रुपये कर्ज ले रखा था। समय पर कर्ज नहीं चुका पाने से वह परेशान था। एसएचओ दिनेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।