फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man dies in accident while returning after dropping sister off at aunt's house.

Kushinagar News: बहन को बुआ के घर छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Wed, 25 Mar 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in accident while returning after dropping sister off at aunt's house.
कसया। थाना क्षेत्र के रामकोला मार्ग पर रामबर चरगहवा गांव के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवालिया विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी राहुल प्रसाद (19) अपनी बहन को बुआ के घर रामकोला थाना क्षेत्र के बनकटा छोड़ने गए थे। बहन को छोड़कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। रामकोला-कसया मार्ग पर रामबर चरगहवा गांव के पास सामने से आ रहे अनाज लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कसया पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भिजवाया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ कसया आशुतोष सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल प्रसाद अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राहुल ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed