फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young boy murderd to nidle Wipon

पैकौली बाबू गांव के युवक की हत्या

Wed, 28 Jul 2021 06:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Young boy murderd to nidle Wipon
घर के बाहर सो रहे युवक पर नुकीले हथियार से प्रहार कर हत्या
विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बाबू गांव में अपने घर के बाहर सो रहे 35 वर्षीय एक युवक के सिर में किसी नुकीले हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। युवक डीजे का व्यवसाय करता था। परिजनों और गांव के लोगों को सुबह इस घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर हाटा के कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कसया और एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पैकौली बाबू निवासी राज किशोर यादव पुत्र मोतीलाल यादव गांव के बाहर कप्तानगंज-सिकटा मार्ग स्थित अपने घर में ही डीजे का व्यवसाय करते थे। रोज की तरह मंगलवार की रात घर के बाहर तख्त पर सोए थे कि हत्यारों ने किसी नुकीले हथियार से उनके सिर में प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह गांव के लोगों ने खून से लथपथ बिस्तर पर मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। हाटा के कोतवाल जेपी पाठक पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजकिशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राजकिशोर परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। वह डीजे का व्यवसाय करते थे। उससे होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलता था। उनकी पत्नी गुड्डी देवी और दोनों बेटों 15 वर्षीय अमित और 13 वर्षीय शनि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुड्डी ने पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना की सूचना मिलने पर सीओ कसया पीयूष कांत राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया है। एसपी सचिंद्र पटेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया तथा घटना में लिप्त व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed