फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   yoopee mein bhaajapa 300 ke paar seeten jeetakar banaegee sarakaar : shaah

यूपी में भाजपा 300 के पार सीटें जीतकर बनाएगी सरकार : अमित

Mon, 28 Feb 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
yoopee mein bhaajapa 300 ke paar seeten jeetakar banaegee sarakaar : shaah
कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह? - फोटो : KUSHINAGAR
यूपी में भाजपा 300 के पार सीटें जीतकर बनाएगी सरकार : शाह
विज्ञापन

2014, 2017, 2019 के बाद 2022 में चौका लगाएगी भाजपा
2013 में विजय अभियान की शुरुआत कुशीनगर से ही हुई थी
कसया (कुशीनगर)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में भाजपा 300 के पार सीट जीतकर सरकार बनाएगी। 2013 में कुशीनगर से ही विजय अभियान का शुभारंभ हुआ था, जिसमें 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। यूपी की जनता ने 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डाल दी थी। यूपी के 2017 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर योगी आदित्यनाथ ने संभाली। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता के आशीर्वाद से विजय का परचम फहरायी और दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। अब चौका लगाने की बारी है।
गृहमंत्री सोमवार को कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में चुनावी सभा को संबोधित कर थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस लोगों को जातिवाद के बंधन में बांधकर रखने का काम करती रही हैं। भाजपा ऐसा नहीं करती। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब सरकार बनी, तो उन्होंने सबका साथ, सबका विकास किया। पहली बार पिछड़ों, दलितों व गरीबों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने योजनाएं संचालित कर लाभ पहुंचाने का काम किया। जबकि पूर्ववर्ती सपा, बसपा व कांग्रेस की देश व प्रदेश में रही सरकारों ने सिर्फ झूठे वादे किए। उन्होंने करीब 20 मिनट तक भीड़ को संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल ने किया। इस मौके पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिला प्रभारी रमेश सिंह, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, अखिलेश मिश्र आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर घेरा
गृहमंत्री ने मोदी व योगी सरकार के किए गए कार्यों को गिनाया, तो बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर सपा को घेरने का काम किया। जनता से पूछा कि सपा सरकार में बिजली आती थी, जवाब मिला नहीं। अब आती है तो जवाब था हां। कितने घंटे, 20 से 24 घंटे। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 67 लाख लोगों को गैस सिलिंडर, दो करोड़ 61 लाख को शौचालय, एक करोड़ 41 लाख को बिजली पहुंचाई। कहा कि भाजपा सरकार में बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा व मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।
योगी सरकार ने माफिया को खदेड़ा
अमित शाह ने कहा कि जब भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनाए गए तो उन्होंने प्रदेश के माफिया को खदेड़ने और जेल भेजने का काम किया। आज मुख्तार व आजम खां कहां हैं, भीड़ ने जवाब दिया जेल में। सपा और बसपा ने कभी ऐसे माफिया को जेल भेजने का काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने इन माफिया की करीब 2,000 करोड़ की संपत्ति मुक्त कराकर उन पर गरीब व पिछड़े लोगों का घर बनावने का काम किया है।

जम्मू कश्मीर से चुटकी में हटाया अनुच्छेद-370
गृहमंत्री ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को भाजपा सरकार ने ही साहस व धैर्य का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का काम किया। उसे हटाने के लिए पूर्व की कांग्रेस, सपा व बसपा सोच तक नहीं सकती थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह बोल रहे थे कि अनुच्छेद-370 हटेगा तो खून की नदी बहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद जैसे मामले से देश को छुटकारा दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकटमोचन मंदिर, उड़ी व पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों का सफाया कराया। इससे मोदी ने यह संदेश दिया था कि भारत की सीमा व सेना डरती नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed