फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   xcn inspection in gandak river

अधिशासी अभियंता ने परियोजनाओं का लिया जायजा

Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
xcn inspection in gandak river
अहिरौलीदान में एपी बाँध का निरीक्षण करते बाढ़ खंड कुशीनगर के नवागत एक्सईएन महेश कुमार सिंह व अन्? - फोटो : KUSHINAGAR
अधिशासी अभियंता ने परियोजनाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अगले सप्ताह परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
गांव के लोगों से भी गंडक नदी और बाढ़ के खतरे के बारे में की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड कुशीनगर के नवागत अधिशासी अभियंता ने रविवार की शाम अहिरौलीदान में पूर्व में पूर्ण कराई गई सभी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इन परियोजनाओं का लोकार्पण अगले सप्ताह सीएम द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया जाना है।

एक्सईएन महेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में गंडक नदी के कटान को रोकने और बांधों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। वह अहिरौलीदान में एपी बांध पर पहुंचे और लगभग डेढ़ अरब की लागत से पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं से परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली और गांव के लोगों से गंडक नदी और बाढ़ के खतरे के बारे में पूछताछ की। पिछले सत्र में प्रदेश सरकार ने गंडक नदी के खतरे के मद्देनजर डेढ़ अरब से अधिक की परियोजनाओं की मंजूरी दी थी। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री को 23 जनवरी को करना था। लेकिन किन्हीं कारणों से लोकार्पण कार्य स्थगित कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री जेके सिंह, जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई राजेश सिंह, जेई राकेश कुमार, जेई श्रीराम यादव, जेई सुनील यादव, मिथलेश गोंड, मुकेश कुमार, पप्पू सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed