फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wprshipped bhagwan buddha

भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित 10 मिनट की फिल्म देखी

Tue, 27 Aug 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
wprshipped bhagwan buddha
हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति को भगवान बुद्ध की प्रतिमा का स्मृति चिह्न भेंट करते कसया दीवा - फोटो : KUSHINAGAR
फोटो के साथ---
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने भगवान बुद्ध के दर्शन किए
महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप व माथा कुंवर मंदिर देखा, पूजा की
गाइड से उत्खनित अवशेषों की विशेष जानकारी भी ली
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति रामसूरत मौर्य ने मंगलवार को कुशीनगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर पुरातात्विक व ऐतिहासिक जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष दर्शन-पूजन किए। इसके पूर्व न्यायमूर्ति पुरातत्व विभाग के उपमंडल कार्यालय कुशीनगर पहुंचे, जहां सहायक संरक्षण अधिकारी अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
इसके बाद न्यायमूर्ति महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने परिसर में उत्खनित अवशेषों की गाइड डॉक्टर अभय राय से जानकारी हासिल की। तत्पश्चात रामाभार स्तूप पहुंचकर उसकी ऐतिहासिकता व प्राचीनता के साथ भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े तथ्यों को जाने। उनका काफिला व्याख्या केंद्र पहुंचा, जहां भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ीं 10 मिनट की फिल्म देखी। फिर भू स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन माथा कुंवर पहुंचकर किए। न्यायमूर्ति ने कहा कि यहां ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल के विभिन्न स्थानों की संपूर्ण स्मृति सजोई गई है। इस मौके पर पुरातत्व विभाग के अलावा न्यायिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने किया स्वागत
मंगलवार को दोपहर बाद कसया दीवानी न्यायालय में हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति के पहुंचने पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बार ने न्यायमूर्ति को भगवान बुद्ध की प्रतिमा व अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान स्वागत भाषण सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, रविंद्र मणि, राजेंद्र लालश्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, अशोक राय, राकेश तिवारी ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा। न्यायालय व अधिवक्ताओं की समस्याओं को ही देखने के लिए आया हूं। उन्होंने रिक्त चल रहे न्याययिक अधिकारियों की तैनाती कराने का भरोसा दिलाया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष बद्रीनारायण दुबे, मंत्री अरविंद दिवेदी, गोपालश्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, आनंद राय, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, जयश्री सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed