{"_id":"6a4184e5b8c1cf676f0f3d5b","slug":"work-to-remove-silt-from-the-canal-bank-has-begun-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162690-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर की पटरी से सिल्ट हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर की पटरी से सिल्ट हटाने का काम शुरू
Mon, 29 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र से निकली खजुरिया शाखा नहर के किनारों पर जमा सिल्ट को हटाने का काम रविवार से शुरू हो गया है। यह सिल्ट पिछले लगभग पांच माह से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।
करीब पांच माह पहले गुलहरिया रेगुलेटर से निकली खजुरिया शाखा नहर की सफाई की गई थी। सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी और गाद (सिल्ट) को नहर की दोनों पटरियों पर ही छोड़ दिया गया था। इसके परिणामस्वरूप, हवा चलने पर धूल के गुबार उड़ते थे, जिससे राहगीरों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई होती थी। सिल्ट के कारण नहर की पटरियां संकरी हो गई थीं। इससे दो वाहनों के आमने-सामने आने पर एक-दूसरे को रास्ता देने में परेशानी होती थी। धूल के कारण दृश्यता कम होने से कई छोटे-बड़े सड़क हादसे भी हुए थे। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने पहल की। उन्होंने अप्रैल माह में खड्डा के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सिल्ट हटाने की मांग की थी। संवाद