फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   work agency will take care of airport till handover

कमिश्नर ने निर्माणाधीन कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का जायजा लिया

Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
work agency will take care of airport till handover
कुशीनगर एयरपोर्ट पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से जानकारी लेते कमिश्नर जयंत नार्लिकर। - फोटो : KUSHINAGAR
हैंडओवर होने तक राइटस ही करेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की देखभाल
विज्ञापन

निरीक्षण कर कमिश्नर ने दी सख्त हिदायत
कसया। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर तेजी आ गई है। जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व की सात सदस्यीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने जायजा लिया था और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय के साथ गेस्ट हाउस में बैठकर उड़ाने से जुड़ी कुछ अधूरे पड़े कार्यों व कुछ भवनों को हटाने की बात कही थी। मामले में तेजी आने पर बुधवार की शाम के लगभग पांच बजे कमिश्नर जयंत नार्लिकर व डीएम डा.अनिल कुमार सिंह के साथ पहुंचे। यहां कमिश्नर ने पहुंचते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय से एयरपोर्ट किस तहसील में है का नाम पूछा व भूमि से जुड़ी जानकारी हासिल की।

कमिश्नर एयरपोर्ट पर खुले में पशुओं व आवाजाही के अलावा बाउंड्रीवाल जगह-जगह छतिग्रस्त होने पर कड़ी नाराजगी जताई। हालांकि इस दौरान राइटस कंपनी के इंजीनियर विमल कुमार ने कमिश्नर से छह से सात बार गांव के लोगों की तरफ से तोड़ी गई बाउंड्रीवाल को ठीक कराए जाने की बात कही। इस पर मामला कुछ गरम हो गया,कमिश्नर ने स्थानीय प्रशासन की गतिविधियों की ओर से संकेत किया तो राइटस के इंजीनियर को बात वापस लेनी पड़ी। फिर आधे घंटे तक कमरे में बैठकर मौजूद एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के गोरखपुर के डायरेक्टर व एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी व टीम के साथ अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कमिश्नर ने जमीन संबंधी कोई जानकारी लेने के लिए विशेष सचिव स्टांप व रजिस्ट्रेशन से फोन पर बात भी की। बाहर निकलते ही राइटस के इंजीनियर को एयरपोर्ट हैंडओवर होने तक निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी।कहा कि इस बीच कोई क्षतिग्रस्त होता है तो निर्माण कराना पड़ेगा। इसके बाद एयरपोर्ट के अंतिम छोर पर पहुंचकर जायजा लिया और जल्द से जल्द अधूरे पड़े कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर ब्रजेश मणि त्रिपाठी,हरिशंकर सिंह, अनिल तिवारी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed