फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women Congress workers staged a sit-in

महिला कांग्रेस मोर्चा की तरफ से किया गया धरना प्रदर्शन

Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Women Congress workers staged a sit-in
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

खाद्य वस्तुओं और अन्य सामग्री की महंगाई का विरोध किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट और डीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इन लोगों की तरफ से रसोई गैस समेत खाने-पीने के सामान की महंगाई का विरोध करते हुए नियंत्रण करने की मांग की गई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इन लोगों ने चेताया कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी की तरफ से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल है। तेल, रिफाइन, दाल, चीनी, चायपत्ती समेत अन्य खाने-पीने के सामानों के दाम तेजी से बढ़े हैं। रसोई गैस का दाम हर पखवारे बढ़ रहा है। इससे लोगों की रसोई घर की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। उन्होंने चेताया कि रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई को नियंत्रित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरने को जिला उपाध्यक्ष ममता सिंह, रमावती चौबे, मुन्नी शर्मा, खुशबू निशा, सिंदूला देवी, आशा देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, रंजना देवी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंपकर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान नेहा गौतम, किरन देवी, मुन्नी देवी, संगीता देवी, गुड्डी देवी, इसरावती साहनी, चंद्रावती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed