{"_id":"61422cd68ebc3ece470ea0a4","slug":"woman-sweeping-the-house-dies-due-to-current-kushinagar-news-gkp4093345176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: घर में झाड़ू लगा रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: घर में झाड़ू लगा रही थी महिला, करंट की चपेट में आने से मौत
Thu, 16 Sep 2021 09:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:00 AM IST
सार
दिउलिहा मनिया छपरा गांव के सेमरहना टोले की घटना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के दिउलिहा मनिया छपरा गांव के सेमरहना टोले में बुधवार की देर शाम एक महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दिउलिहा मनिया छपरा गांव के सुभाष की पत्नी सुषमा घर में झाड़ू लगा रही थीं, तभी करंट की चपेट में आ गईं। यह देखकर परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुषमा देवी का पांच साल का एक बेटा अरविंद और तीन माह की बेटी सोनी है। रामकोला विद्युत उपकेंद्र के जेई राजाराम सागर ने बताया कि महिला की करंट से मौत की सूचना मिली है।