{"_id":"60ef20aa8ebc3e859d18cd26","slug":"woman-dies-in-suspicious-condition-kushinagar-news-gkp401868388","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में महिला की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में महिला की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में महिला की मौत
बरवापट्टी (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहीं मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी ज्योति उम्र 32 की शादी वर्ष 2014 में बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गांव दशहवा के टोला पुष्करनगर निवासी विजय पुत्र चुमनलाल के साथ हुई थी। उनके दो पुत्र विराट उम्र छह वर्ष और श्रीयांशु उम्र चार वर्ष है। बुधवार को मायके पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि उनकी पुत्री का शव घर में पड़ा हुआ है। जब परिजन गांव में पहुंचे तो तख्त पर शव पड़ा हुआ था। वहीं ससुराल वाले मौके से फरार थे। पति कई माह से रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में है। मायके पक्ष के लोग जहां ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, वहीं मंगलवार की रात हुई घटना के बाद खुदकुशी की बात भी कही जा रही है। उधर, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुरेशचंद्र राव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।