{"_id":"67e6f6519d552ba495093a14","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-134645-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की ठोकर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की ठोकर से महिला की मौत
Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तुर्कडीहा चौराहे पर सड़क पार कर रही एक 42 वर्षीय महिला बाइक की चपेट में आ गई। ठोकर इतनी तेज लगी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा निवासी फूलपती देवी गांव के ही चौराहे पर सामान खरीदने गई थी।
वहीं सड़क पार कर रही थी। तभी पिपराइच के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिला को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी लगी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर गिरी महिला को आस पास के लोगों ने किनारे किया और परिजनों को सूचना दिया। परिजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल महिला को इलाज के लिए निजी साधन से गोरखपुर मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।