फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman died allegation of murder

संदिग्ध हाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
woman died allegation of murder
संदिग्ध हाल में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सरपतही गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर वाले आनन-फानन शव जला कर फरार हो गए। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही गांव निवास सोनू कुशवाहा की बहन सुनीता की शादी 13 वर्ष पहले खड्डा थाना क्षेत्र के कोपजंगल गांव निवासी बिकाऊ कुशवाहा के साथ हुई थी। दोनों से चार बच्चे हैं। सुनीता (35) पत्नी बिकाऊ कुशवाहा की मौत शनिवार की रात में संदिग्ध हाल में हो गई। परिजनों ने आनन-फानन शव का लखुआ लखुई गांव के पास अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना मृतका के भाई को मिली तो उसने डॉयल 112 को जानकारी दी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घरवाले घर छोड़ कर फरार हो गए। रविवार को खड्डा पुलिस घटना स्थल व अंतिम संस्कार वाले स्थान का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतका के भाई सोनू कुशवाहा ने बहन की हत्या का आरोप बहन की ससुराल वालों पर लगाते हुए खड्डा पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में खड्डा एसओ आरके यादव ने कहा कि कोप जंगल गांव में महिला की मृत्यु हुई थी। शव को चुपके से जला दिया गया। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed