फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman body found hanging from noose in Kushinagar

कुशीनगर: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस हिरासत में पति और सास-ससुर

Sat, 22 Oct 2022 11:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

शुक्रवार की देर रात फंदे से झूलकर एक महिला ने जान दे दी। महिला और उसके पति चार दिन पूर्व परदेस से लौटे थे। घटना की सूचना पर महिला के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
 

विज्ञापन
Woman body found hanging from noose in Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रहसूजनूबी पट्टी के टोला पुरैना में शुक्रवार की देर रात फंदे से झूलकर एक महिला ने जान दे दी। महिला और उसके पति चार दिन पूर्व परदेस से लौटे थे। घटना की सूचना पर महिला के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


रहसूजनूबी पट्टी के टोला पुरैना निवासी पप्पू गुप्ता अपनी पत्नी पूनम गुप्ता (25) के साथ लुधियाना में रहकर नौकरी करते है। एक सप्ताह पूर्व पति-पत्नी दीपावली पर घर लौटे थे। शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पत्नी से नाराज होकर पप्पू छत पर सोने चले गए। उनकी पत्नी पूनम ने अपने दोनों बच्चों आदित्य और कृष्णा को दादा लालबचन के पास सुला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह अकेले ही कमरे में दरवाजा भीतर से बंद करके सो गई। आधी रात के बाद पप्पू छत से नीचे उतरकर आए तो उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। काफी आवाज देने पर पूनम ने दरवाजा नहीं खोला तो पप्पू ने किसी तरह से भीतर झांककर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई थी। पप्पू ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर पत्नी को निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


इस बात की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। पटहेरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed