फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Winners and runners-up teams of sports competitions awarded

Kushinagar News: खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमें पुरस्कृत

Fri, 05 Jan 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Winners and runners-up teams of sports competitions awarded
जिला स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों के साथ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विभ्राट चंद कौशिक।
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विभ्राट चंद कौशिक, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बृहस्पतिवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में कसया विजेता और रामकोला उपविजेता, जबकि जूनियर बालक वर्ग में पडरौना विजेता व विशुनपुरा की टीम उपविजेता घोषित हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, गोल्डन, रामनाथ शुक्ला, अमला प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, लल्लन मिश्र, विपिन बिहारी मिश्र, प्रमोद शाहा, प्रदीप पांडेय, सुदर्शन पाल, ऋषिकेश यादव, सत्यम तिवारी, आदित्य कुमार चंद, विवेक कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed