फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   will prograsive skill new education plan

नई शिक्षा नीति कौशल विकास को बढ़ावा देगी: कलराज

Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
will prograsive skill new education plan
नई शिक्षा नीति कौशल विकास को बढ़ावा देगी: कलराज
विज्ञापन

- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया संबोधित
- वसुधैव कुटुंबकम की रही है हमारी संस्कृति : मौर्य
- विद्यालय के पुरातन छात्रों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। नई शिक्षा नीति कौशल विकास को बढ़ावा देने, बेरोजगारी दूर करने और युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ-साथ ऊर्जा का संचार करेगी। इससे छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, विचार और व्यवहार का विकास हो सकेगा।
यह बातें राजस्थान के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहीं। वह पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर में आयोजित हीरक जयंती व पुरातन छात्र सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र यहां से निकलकर अपनी प्रतिभा के दम पर उच्च पदों पर पहुंचें और क्षेत्र तथा विद्यालय का सम्मान बढ़ाया। बेहतर शिक्षा के लिए जरूरी है कि शिक्षक और छात्र एक-दूसरे को ठीक से समझें। इससे पढ़ने और पढ़ाने में आसानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी बाबा राघवदास की तरफ से स्थापित है। ऐसे में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। नई शिक्षा नीति को लाभकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पुरानी और नई दोनों शिक्षा की व्यवस्था को समायोजित कर रोजगार परक बनाया गया है। इससे आने वाले समय में छात्र रोजगार पाने वाले श्रेणी से निकलकर अन्य लोगों को रोजगार देने वाले बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की रही है। यहां की प्रतिभाएं देश-विदेश में ख्याति अर्जित कर मान बढ़ाई हैं। यह परंपरा आगे भी कायम रहे, यही हीरक जयंती के उदेश्य को पूरा करेगा।
विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति संस्कृति, विज्ञान और संस्कार से लोगों को जोड़ेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरिया के सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी व संचालन विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राएं अंजली पांडेय, खुशी वर्मा, साक्षी उपाध्याय व अंबिका गौंड़ ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंत में पुरातन छात्रों को प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, दिवाकर मणि त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, लल्लन मिश्र, पूर्व वधिायक डॉ. पीके राय, पूर्व सांसद व प्रबंधक राजेश पांडेय, भाजुमयो जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, महिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि प्रभा पांडेय, मनोज यादव, पीपी मिश्रा, अंबरीष दीक्षित, रामकेवल गौंड़, यशपाल सिंह, सुरेश सिंह, सुनील दत्त तिवारी, राजन शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पुरातन छात्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
फाजिलनगर। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बने हीरक जयंती द्वार व तीन अध्ययन कक्ष का राज्यपाल कलराज ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के पुरातन छात्र शहीद रमाकांत राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में ही स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed