फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Will bring the story of freedom to the people

बुद्ध पीजी कॉलेज में स्वस्थ भारत, स्वतंत्रता दौड़ अभियान का आयोजन हुआ

Fri, 13 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Will bring the story of freedom to the people
जन-जन तक पहुंचाएंगे आजादी की कहानी
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के जरिए किया जा रहा प्रसार
बुद्ध पीजी कॉलेज में एनएसएस की ओर से कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से शुक्रवार को अमृत महोत्सव के तहत स्वस्थ भारत, स्वतंत्रता दौड़ अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अमृत महोत्सव के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार की तरफ से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनमें से स्वस्थ भारत, स्वतंत्रता दौड़ अभियान भी एक है। इसमें आजादी के संघर्षों, प्रेरणास्रोत के बिंदुओं, उसकी स्मृतियों, आकांक्षाओं को जन-जन तक पहुंचने का कार्य अमृत महोत्सव कार्यक्रम के जरिए किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए दौड़ जरूरी है। उन्होंने कॉलेज परिसर में स्वयंसेवक-सेविकाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ कॉलेज प्रवेश द्वार से महापरिनिर्वाण मंदिर व वहां से कॉलेज वापस पहुंचकर खत्म हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल व संचालन जितेंद्र मिश्र ने किया। अंत में आगंतुकों के प्रति डॉ. त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. निगम मौर्य, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. पारसनाथ, रमेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. राकेश राय, डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. इंद्रासन प्रसाद, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. अर्जुन सोनकर, डॉ. सौरभ द्विवेदी, घनश्याम मिश्र, अमित तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed