फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wife was murder from kullhari

पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
wife was murder from kullhari
पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के मैनपुरवा टोले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली के पड़री गांव के मैनपुरवा टोले पर बीती रात एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। सुबह गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
पड़री गांव के मैनपुरवा टोले के रहने वाले राम सिंह ने पैंतीस वर्षीय पत्नी रीता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बीती रात रीता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे तो पति का शरीर खून से सना था और हाथ में कुल्हाड़ी थी। लोग जब घर में गए तो रीता का गला कटा था और बच्चों को कमरे में बंदकर पति बाहर बैठा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रीता के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी पंद्रह वर्ष की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूरी करता है और शराब के नशे में अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। इस घटना के बाद लोग राम सिंह को कोस रहे थे। हाटा के कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रीता के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि आरोपित पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चीखती रही रीता, पति निर्दयी बना रहा
सुकरौली। पड़री गांव के मैनपुरवां टोले में घटना के दिन सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। लोग आरोपित को कोसते रहे। गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। लोग कह रहे थे कि राम सिंह की गलती से पूरा परिवार बेसहारा हो गया। चर्चा थी कि रीता की चीख सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े, लेकिन तब तक रीता की हत्या हो चुकी थी। शरीर पर भी कई जगह गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसके सहारे रहेंगे बच्चे
सुकरौली। रीता के बच्चे बेसहारा हो गए। गांव के लोगों का कहना था कि रीता के पति के पास जमीन है, लेकिन वह शराब की लत में पहले ही दायित्वों से अलग हो चुका था। रीता ही मेहनत-मजदूरी करके दोनों बेटियों और दोनों बेटों सहित पति के लिए भोजन की व्यवस्था करती थी। आए दिन पति-पत्नी में शराब को लेकर विवाद होता रहता था। वहीं, इस घटना के बाद अब बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नहीं है। गांववाले या रिश्तेदार बच्चों को हिम्मत दे रहे हैं। पिता के रहने या नहीं रहने का कोई असर नहीं था। पूरी जिम्मेदारी रीता ही पूरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed