फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wife killed her husband along with Samadhi In Kushinagar

मुन्ना का मर्डर: समधी संग मिलकर रेत दिया पति का गला, पत्नी बोली- हम दोनों के संबंध में बन रहा था रोडा

Mon, 27 Feb 2023 07:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 07:28 PM IST
सार

मुन्ना मद्धेशिया चार साल पूर्व ओमान कमाने चला गया। उस दौरान उसकी पत्नी की बड़ी बेटी के ससुर के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। 

विज्ञापन
wife killed her husband along with Samadhi In Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने का एक मामला सामने आया है। एक महिला को समधी से प्यार हो गया। वर्षों से बाहर रह रहा पति जब घर पहुंचा तो प्यार में रोड़ा बने पति को समधी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती गांव के नौगावां टोला का है। सोमवार को तुर्कपट्टी थाने में सीओ ने घटना का पर्दाफाश किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन

बीते 13 फरवरी को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरियां गांव के निकट गन्ने के खेत में एक शव मिला था, जिसका गला गहराई तक कटा था। शव की पहचान मछरिया बसंत भारती गांव के नौगावां टोला निवासी मुन्ना मद्धेशिया (50) पुत्र हरि मद्धेशिया के रूप में हुई थी। इस मामले में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। इस मामले का जब खुलासा हुआ तो सबने दांतों तले अंगुली दबा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तुर्कपट्टी थाने में पत्रकारवार्ता करते हुए तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मुन्ना मद्धेशिया चार साल पूर्व ओमान कमाने चला गया। उस दौरान उसकी पत्नी की बड़ी बेटी के ससुर के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। 

विज्ञापन

चार साल बाद जब मुन्ना गांव लौटा तो उनके प्यार में रोड़ा बनने लगा। इस पर पत्नी ने समधी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 13 फरवरी की सुबह जब मुन्ना तुर्कपट्टी से घर जा रहा था तो थाना क्षेत्र के खिरियां में उसके सिर पर बांस के डंडे से वार कर दिया। जब वह अचेत हो गया तो उसे गन्ने के खेत में ले जाकर गला रेत कर हत्या कर दिए। 

पुलिस ने समधी हौसला प्रसाद को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बघौच मोड़ से तथा मृतक की पत्नी रेखा को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों के खिलाफ षडयंत्र और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह, साइबर सेल प्रभारी एसआई मनोज कुमार पंत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed