फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wife illigations her Husband to rape

विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला

Wed, 30 Jun 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wife illigations her Husband to rape
पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। विशुनपुरा पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके पति समेत परिवार के आठ सदस्यों पर मारपीट, धमकी, अप्राकृतिक दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने परिवार के सभी सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायके पक्ष के लोग आकर सुलह समझौता कराए लेकिन ससुराल के लोगों के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। दो बेटियों की मां बन चुकी इस महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। बीते मई में भी ऐसी ही घटना हुई थी। जब उसने विरोध किया तो परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पिटाई की थी। उसकी बेटियों ने मायके पक्ष को सूचना दी तो वहां से आए लोग उसे बचाकर घर ले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विशुनपुरा संजय कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed