फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wheat will be procured through mobile purchasing centers

मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से होगी गेहूं की खरीद

Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured through mobile purchasing centers
मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और कोटेदार किसानों को देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गेहूं की खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
यह जानकारी एडीएम देवीदयाल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त गेहूं क्रय एजेंसियों, केंद्र प्रभारियों को शासन की तरफ से जारी आदेश से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं संबंधित उचित दर विक्रेता को सूचित करेंगे तथा ग्राम प्रधान तथा कोटेदार किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना देंगे। मोबाइल क्रय केंद्र का संचालन करने वाली टीम संबंधित गांव के सार्वजनिक स्थल, पंचायत भवन अथवा उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं की खरीद करेगी।

एडीएम ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों के नाम एवं टेलीफोन नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि किसान केंद्र प्रभारी से संपर्क कर मोबाइल की सुविधा प्राप्त कर सकें। मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से क्रय के लिए संबंधित ग्राम से भारतीय खाद्य निगम के डिपो तक की वास्तविक दूरी का भुगतान टेंडर की दरों के अनुसार परिवहन ठेकेदार को किया जाएगा। एडीएम ने इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए दैनिक प्रगति से डीएम को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से अवगत कराने के लिए सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है। साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed