फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Webcasting of 60 percent polling places will be done

मतदेय स्थलों की होगी वेबकास्टिंग

Tue, 15 Feb 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Webcasting of 60 percent polling places will be done
60 फीसदी मतदेय स्थलों की होगी वेबकॉस्टिंग
विज्ञापन

19 फरवरी को वेबकॉस्टिंग का डेमो दिखाया जाएगा
पडरौना। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतदान प्रक्रियाओं में पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थलों की वेवकॉस्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिले के 60 फीसदी मतदेय स्थलों की वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।
यह जानकारी एडीएम देवीदयाल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में 19 फरवरी को मतदेय स्थलों की वेबकॉस्टिंग का डेमो दिखाया जाएगा। इसके बाद 20 फरवरी को एनआईसी में डेमो दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सुपरवाइजर और विधानसभा कोऑर्डिनेटर का 25 फरवरी को प्रशिक्षण होगा। वेबकास्टिंग के लिए बूथ एजेंटों का प्रशिक्षण 26 फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग किट जिला मुख्यालय पर 27 फरवरी को पहुंच जाएंगे। सुपरवाइजरों को किट का वितरण 28 फरवरी को होगा। किट का स्थापन सुपरवाइजर संबंधित बूथ पर एक मार्च को कराएंगे। दो मार्च को बूथ एजेंटों का सुबह नौ बजे ड्राई रन किया जाएगा। इसके बाद तीन मार्च को मतदान के दिन वेबकॉस्टिंग सुबह पांच बजे से ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि 60 प्रतिशत मतदेय स्थलों में सभी विधानसभाओं के सखी बूथ तथा अति संवेदनशील बूथ समाहित होंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित फार्म के जिला समंवयक अलिकेश कृष्णा वेबकॉस्टिंग को सुचारु रूप से संपन्न कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय आ चुके हैं। वे नोडल अधिकारी तथा सातों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से समंवय बनाकर मतदान को पारदर्शी व सुचारु एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर के लिए प्रेक्षक नियुक्त
पडरौना। जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक एके ढाकने से सुबह 9-30 से दस बजे तक पथिक निवास में संपर्क किया जा सकता है। प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 7839880583 पर विधानसभा चुनाव से संबंधित सूचना उपलब्ध कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed