फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather temperature crossed 40, people worried due to heat

Kushinagar News: 40 के पार पहुंचा मौसम का पारा, गर्मी से लोग परेशान

Wed, 31 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Weather temperature crossed 40, people worried due to heat
पडरौना। जिले के लोगों को जेठ की दुपहरी का एहसास होने लगा है। कुशीनगर के लोगों को अभी आने वाले एक सप्ताह तक मौसम के चढ़ते पारे से परेशान होना पड़ेगा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक हफ्ते तक पारे में गिरावट के आसार नहीं हैं। अगर पारा और बढ़ा तो गर्मी का पुराना रिकार्ड टूट सकता है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह हुई जिले में हुुई छिटफुट बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी थी। लेकिन बीते रविवार से मौसम का पारा चढ़ने लगा है। मंगलवार को मौसम का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि होने से पढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इस गर्मी का असर खेती किसानी पर भी पड़ रहा है। जो किसान अभी तक धान की नर्सरी नहीं गिराए हैं वे मौसम सामान्य होने की प्रतिक्षा कर रहे हैं और जिन किसानों ने बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद धान की बेहन गिरा दिया उनकी नर्सरी सूख रही है। अब किसान सूख रही धान की नर्सरी को बचाने के लिए हर दूसरे दिन पंपिंग सेट के पानी से सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

00000000
गर्मी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। ऐसे में जलजनित बीमारियां जैसे दस्त, बुखार, उल्टी, सर्दी, खांसी, वायरल हेपेटाटिस आदि होने की संभावना रहती है। इससे बचाव के लिए बार-बार कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धुलें, इसके बाद ही खाने-पीने का समान उठाएं। यदि परिवार में किसी बड़े को सर्दी खासीं हुआ तो वे बच्चों से दूर रहें और मास्क का प्रयोग करें। नवजात बच्चों को बहुत गर्म कमरे में न रखें, नहीं तो बुखार की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कमलेश वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ।
00000000
मौसम का तापमान बढ़ने से धान की नर्सरी में अंकुरण क्षमता कम होती है। इसलिए किसानों को धान की नर्सरी में शाम को पानी भर कर छोड़ दें। उसे सुबह निकालें। किसी भी दशा में धान की नर्सरी में दिन के समय पानी न डालें, ऐसा करना जो बीच अभी अंकुरित नहीं हुए हैं वे सड़ जाएंगे और जो अंकुरित हुए हैं वे दिन में पानी लगने से सड़ जाएंगे। गन्ने की फसलों की निगरानी करते रहें। क्योंकि गर्मी बढ़ने ग्रासहापर के कीट फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
- डॉ. बीआर मौर्य, जिला कृषि अधिकारी, कुशीनगर।
000000000
आने वाले सात दिनों का मौसम का तापमान
दिन ............................ अधिकतम तापमान ......................... न्यूनतम तापमान
बुधवार ....................... 42 डिग्री सेल्सियस ......................... 28 डिग्री सेल्सियस
बृहस्पतिवार .................. 42 डिग्री सेल्सियस ......................... 27 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार .......................... 41 डिग्री सेल्सियस ........................ 28 डिग्री सेल्सियस
शनिवार ......................... 42 डिग्री सेल्सियस ......................... 27 डिग्री सेल्सियस
रविवार .......................... 42 डिग्री सेल्सियस ......................... 27 डिग्री सेल्सियस
सोमवार ......................... 43 डिग्री सेल्सियस ......................... 27 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार ....................... 43 डिग्री सेल्सियस .......................... 27 डिग्री सेल्सियस
00000000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed