{"_id":"6ac5614205d5c627540abdee","slug":"weather-changes-after-rain-mercury-to-drop-by-three-to-five-degrees-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169617-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बारिश के बाद बदला मौसम, तीन से पांच डिग्री गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बारिश के बाद बदला मौसम, तीन से पांच डिग्री गिरेगा पारा
विज्ञापन
सप्ताहांत तक मौसम में उतार चढ़ाव के आसार, कहीं-कहीं पड़ सकते हैं ओले
पडरौना। बीते एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के बाद जिले के कई हिस्सों में मेघगर्जन और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हुई। मंगलवार को फिर से मौसम ने करवाट ली और सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर बदल गया और आसमान में बादल छाए गए। मौसम विभाग ने सप्ताहांत तक अलग-अलग क्षेत्रों में जारी रहने की संभावना जताई है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश और बादलों के प्रभाव से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक बनी द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाओं और मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं की प्रतिक्रिया हो रही है।
इसी के चलते जिले में मानसून उत्तरार्द्ध वर्षा का पहला दौर शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बदलाव के दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। किसानों को मौसम के मिजाज को देखते हुए खेतों में खड़ी फसलों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।