{"_id":"5a19bad44f1c1bc1678bdc0b","slug":"we-will-make-tools-to-elementary-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्राथमिक स्कूल को साधन संपन्न बनाएंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्राथमिक स्कूल को साधन संपन्न बनाएंगे’
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोद लिए स्कूल का निरीक्षण करते मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसी उद्देश्य के तहत जन प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में प्राथमिक स्कूलों को गोद लेकर उन्हें सुविधा संपन्न बनाने का प्रयास शुरू किया है। प्राथमिक विद्यालय सौहरौना को भी हर प्रकार से साधन संपन्न बनाया जाएगा।
ये बातें शनिवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या ने जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित प्राथमिक विद्यालय सोहरौना के निरीक्षण के दौरान कहीं। इस प्राथमिक विद्यालय को मंत्री ने गोद लिया है। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, मिड-डे मिल, बच्चों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। विद्यालय की रंगाई-पुताई को देखा तथा परिसर की साफ-सफाई का निर्देश देते हुए कहा कि यहां की अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्दी ही दुरूस्त कर दिया जाएगा।
इस दौरान अभय प्रताप सिंह, आरके मौर्या, नीरज तिवारी, चिंटू शुक्ल, सतीश कुशवाहा, रितिक सिंह गौतम, ग्राम प्रधान मुन्ना यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।