फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Waterlogging on roads, increased problems of passers-by

सड़कों पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads, increased problems of passers-by
पडरौना नगर के अंबे चौक के पास सड़क पर एकत्र बारिश का पानी और उससे होकर आते-जाते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
सड़कों पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

हल्की बारिश में सड़क हो जा रहे लबालब
कीचड़ से पटी सड़कों पर गंदगी का अंबार
पडरौना। बारिश के बाद नगर की सड़कों पर आवागमन में परेशानी हो रही है। क्योंकि सड़कों पर जलभराव हो गया है। कीचड़ और गंदगी भी है। ऐसे में राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के बेलवा चुंगी, जगदीशपुरम कॉलोनी, अंबे चौक, खिरकिया मार्ग, खिरकिया पुल पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।
शनिवार को हल्की बरसात के बाद भी लोग परेशान नजर आए। सुबह विद्यार्थियों से लेकर कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों से निकले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शनिवार दोपहर में बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे साइकिल, बाइक चालकों के अलावा पैदल आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

...
अंबे चौक से खिरकिया रोड पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से बरसात भर जलभराव की समस्या बनी रहती है। राहगीरों की समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप मोदनवाल, दरबार रोड
...
खिरकिया मार्ग पर चौरिया के पास सड़क टूटने की वजह से काफी पानी लग गया है। इसमें राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। राजेश जायसवाल, छुछिया गेट
...
जगदीशपुरम कॉलोनी में जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। अभी तो बरसात की शुरुआत है, आगे चलकर हालत और खराब हो जाएगी।
अभिषेक कुमार, पडरौना
..
खिरकिया मंदिर स्थित पुराना पुल के पास सड़क पर गड्ढा हो गया है। जहां ग्रामीणों ने लाल झंडी लगाकर संकेतक बनाया है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
रंजीत, बाईपास रोड
...
कोट
बरसात को देखते हुए सड़कों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। कुछ नई सड़कें भी बनी हैं। यदि कहीं पर समस्या आ रही है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विनय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष
सर्विस लेन पर जलभराव, दुकानदार, ग्राहकों की सांसत
फोटो
शनिवार की दोपहर में बारिश के बाद लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। फोरलेन की सर्विस लेन पर शनिवार दोपहर में बारिश के बाद करीब एक फीट पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से देर शाम तक यह समस्या बनी रही। इससे दुकानदार और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी।

पटहेरिया चौराहे से एक तरफ पडरौना तो दूसरी तरफ समउर होते हुए बिहार को जोड़ने वाली सड़क से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसके अलावा गोरखपुर से तमकुही होते हुए फोरलेन से बिहार जुड़ता है। इसलिए पटहेरिया चौराहे पर लोगों की भीड़ रहती है। बारिश होने पर सर्विस लेन पर जलभराव हो जाता है। दुकानदार संतोष मद्धेशिया, अलीउल्लाह खान, संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, संजय राव, व्यास तिवारी, अफजल खान, प्रह्लाद, ब्रजेश राव आदि का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed