{"_id":"5f01d7fd8ebc3e42ec14a99e","slug":"warning-to-raise-issue-in-assembly-mla-kushinagar-news-gkp3570310153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो सदन में उठेगा मुद्दा : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो सदन में उठेगा मुद्दा : विधायक
विज्ञापन
रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने डीसीओ और चीनी मिल कप्तानगंज के एजीएम के साथ बैठक की।
- फोटो : KUSHINAGAR
गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो सदन में उठेगा मुद्दा : विधायक
कप्तानगंज। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पीडब्लूडी डाक बंगला में विधायक ने डीसीओ और चीनी मिल के एजीएम के साथ बैठक की। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी।
विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का सत्र 2019-20 का 64 करोड़ और डिफर मूल्य छह करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। डीसीओ वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि चीनी, शीरा और बगास की बिक्री से मिली रकम का 85 प्रतिशत किसानों को और 15 प्रतिशत से मिल का मेंटेनेंस किया जाता है। किसानों का कुल बकाया 64 करोड़ रुपये है, जबकि चीनी मिल के पास सभी मैटेरियल मात्र 34 करोड़ का ही है। चीनी मिल को 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था करनी होगी। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए मिल को दस से अधिक नोटिस दिया जा चुका है।
एजीएम विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था अभी संभव नहीं है। इसकी पूरी जानकारी मालिकान को दी जा चुकी है। बैठक में परमजीत सिंह, दीनानाथ शुक्ला, डबलू मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद थे।