फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   warned to erase encroachment

दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
warned to erase encroachment
दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
विज्ञापन

सेवरही कस्बे के व्यापारियों को दी गई 72 घंटे की मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें 72 घंटे की मोहलत दी गई। इस समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया जाएगा।

इसके लिए बीते बुधवार को देर शाम एसडीएम तमकुहीराज व्यास नारायण उमराव पुलिस फोर्स के साथ सेवरही कस्बे में पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ माल गोदाम चौक, पश्चिमी रेलवे ढाले तक भ्रमण कर अवैध व अस्थायी अतिक्रमण का निरीक्षण किया। कस्बे को साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी। उन्होंने 72 घंटे के अंदर नाले के ऊपर अवैध निर्माण व छज्जा आदि को हटाने के लिए दुकानदारों से कहा। इस मौके पर सेवरही एसओ आशुतोष सिंह, चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अंबरीष कुमार सिंह, व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, राजस्व निरीक्षक कुशवाहा, लेखपाल मुकेश कुमार, एसआई संदीप यादव, अजय गुप्ता, पप्पू जायसवाल, छोटेलाल वर्मा, शुकदेव रौनियार, राजकुमार मद्धेशिया, अर्जुन गुप्ता, विकास वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed