फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   warned to crime control

आपराधिक मुकदमों की प्रभावी पैरवी कराएं : अपर मुख्य सचिव

Sun, 18 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
warned to crime control
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी । - फोटो : KUSHINAGAR
आपराधिक मुकदमों की प्रभावी पैरवी कराएं : अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन

अवैध शराब के सेवन से अप्रिय घटना घटने पर जिम्मेदारों के खिलाफ होगी निलंबन की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने रविवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आपराधिक मुकदमे की प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को सजा दिलाने पर जहां जोर दिया, वहीं अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। अवैध शराब के सेवन से अप्रिय घटना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि ला एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न न होने पाए। बलवा की स्थिति के पूर्व ही शांति भंग की कार्रवाई पर विशेष ध्यान दें। यदि 107, 116 सीआरपीसी की कार्रवाई के बाद आरोपी विवाद करते हैं तो उनकी जमानत रद्द करने के साथ प्रतिभूति राशि जब्त की जाए। आपराधिक मुकदमे के निस्तारण की स्थिति संतोष जनक नहीं होने पर नाराजगी जताई। संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देश दिया कि संगीन अपराधों के मामलों में प्रभावी पैरवी समय से कराए ताकि आरोपियों को सजा हो सकें। एसपी को लंबित विवेचनाओं को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। डीजीसी और एडीजीसी को मुकदमे की प्रभावी पैरवी की सख्त हिदायत दी, अन्यथा उन्हें हटा दिया जाएगा। तरयासुजान जैसी जहरीली शराब कांड की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों के खिलाफ ठीक ढंग से पैरवी हो, ताकि उन्हें जल्दी सजा हो सके। जिला आबकारी अधिकारी को हिदायत दी कि अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने के लिए सतत छापेमारी कराएं। एसडीएम और सीओ को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी। बाद में अपर मुख्य सचिव सर्किट हाउस पहुंचे, जहां सांसद विजय दूबे, विधायक हाटा पवन केडिया, विधायक जटाशंकर आदि से मुलाकात की। जन प्रतिनिधियों ने जिले की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र, एएसपी गौरव वंशवाल, एडीएम विंध्यवासिनी राय के अलावा एसडीएम, सीओ और जिला आबकारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed