{"_id":"62473770844cc5367b7e1d34","slug":"w-will-the-fire-be-extinguished-when-the-construction-of-the-fire-station-is-incomplete-kushinagar-news-gkp431857938","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे बुझेगी आग, जब फायर स्टेशन का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे बुझेगी आग, जब फायर स्टेशन का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
कप्तानगंज का निर्माणाधीन फायर स्टेशन।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे बुझेगी आग, जब फायर स्टेशन का निर्माण अधूरा
एक अप्रैल से होना था चालू, अब तक हैंडओवर भी नहीं हो पाया
कप्तानगंज(कुशीनगर)। स्थानीय थाना परिसर में दो वर्ष पूर्व करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसे एक अप्रैल को संचालित होना था, लेकिन ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों लापरवाही के चलते हैंडओवर नहीं हो पाया है।
कप्तानगंज क्षेत्र में आग लगने पर 30 किमी दूर जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी का आने का इंतजार करना पड़ता है। शासन की ओर से कप्तानगंज थाना परिसर में दो वर्ष पूर्व फायर स्टेशन का निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसमें 26 कर्मचारियों के लिए आवास, तीन गैरेज, तीन गाड़ी, ऑफिस, बैरक, मेस बनने थे। 26 कर्मचारियों की नियुक्ति भी होगी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इसी महीने में आग लगना शुरू हो जाता है। गेेहूं की फसल कटने वाली है। अगर आग लग गई तो 30 किमी दूर जिला मुख्यालय से दमकल की गाड़ी आने में घंटों का समय लग जाएगा, तब तक बुझाने के लिए कुछ नहीं रह जाएगा। इस बाबत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि फायर स्टेशन का निर्माण पूरा करके विभाग को अप्रैल में ही हैंडओवर करना था, लेकिन कोरोना काल के कारण विलंब हुआ है। इस महीने फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी जाएगी।