{"_id":"68ec0be71532f69bcd022cf3","slug":"volunteers-took-out-a-procession-in-dudhhi-people-welcomed-them-with-flower-showers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147041-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुदही में स्वंयसेवकों ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुदही में स्वंयसेवकों ने निकाला पथ संचलन, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
दुदही। नगर के सुराजी बाजार में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शनिवार शाम को पथ संचलन किया। इस दौरान चौक-चौराहों से गुजरने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भारत माता का जयघोष के बीच पथ संचलन सुराजी बाजार से शुरू हुआ। स्टेशन बाजार, बैंकरोड, गोला बाजार, गांधी चौक, चांदनी चौक, धर्मशाला होते हुए रेलवे रोड भ्रमण करने के बाद सुराजी बाजार पहुंचकर बौद्धिक कार्यक्रम हुआ।
मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाह रवि कीर्ति ने कहा कि हिंदू संस्कृति को पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है। स्वयंसेवकों के त्याग समर्पण और निष्ठा के बल पर आज पूरी दुनिया में भारत माता की जयघोष हो रही है। इस दौरान खंड कार्यवाहक जितेंद्र खरवार, सह खंड कार्यवाहक संजय गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, अमरनाथ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।