फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Volunteers did road movement

Kushinagar News: आरएसएस के स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

Thu, 23 Mar 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Mar 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Volunteers did road movement
age No : 11कसया नगर में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक।संवाद
जगह-जगह पुष्प वर्पा कर किया गया स्वागत
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुशीनगर की ओर से बुधवार को भारतीय नववर्ष के अवसर पर पथ संचलन और एकत्रीकरण का आयोजन किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर मठ के परिसर में आरएसएस स्वयंसेवक एकत्र होकर देवरिया रोड, गांधी चौक, अमिय चौक सहित नगर के अन्य मार्गों पर पथ संचलन किया गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
पथ संचलन के बाद मुख्य बौद्धिक वक्ता सह प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत सुरजीत ने कहा कि भारत का नववर्ष परिवर्तन का द्योतक है और भारतीय काल गणना काफी सूक्ष्म है। भारत को हजार वर्षों के संघर्ष के बाद स्वाधीनता मिली है। पूरे भारतवर्ष को एक समाज के रूप में प्रतिष्ठित करना संघ की सोच है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज, राष्ट्र और जन समूह को अपना इतिहास ठीक प्रकार से समझना चाहिए।
विज्ञापन

जिला संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि इतिहास की गलतियां दोबारा न हों, इसके लिए संघ की स्थापना हुई थी। नगर कार्यवाह कामेश्वर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामजानकी मठ मंदिर के महंत त्रिभुवन शरण दास व संचालन खंड कार्यवाह पयोदकान्त ने किया। इस दौरान कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुरेश गुप्त , गोविंद चौबे, रामजी सिंह, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार, राकेश, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाद के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन रैली निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजेश और नगर कप्तानगंज के संघ चालक मणि चंद वर्मा की अगुवाई में कस्बे के कनोडिया इंटर कॉलेज के मैदान से रैली का शुभारंभ हुआ। रैली कस्बे के किसान चौक, चांदनी चौक ,आजाद चौक ,सुभाष चौक डीसीएफ चौक, बंदेलीगंज, मंगल की बाजार होते हुए नगर पंचायत परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा ,जय प्रकाश उपाध्याय ,राम गोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता ,मुकेश सिंह, आशुतोष उपाध्याय ,आकाश मोदी कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed