फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   volley ball: chhapra, muzaffarpur and ner won

वॉलीबॉल प्रतियोगिता : छपरा, मुजफ्फरनगर और एनईआर ने जीते मैच

Sat, 23 Jan 2021 07:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
volley ball: chhapra, muzaffarpur and ner won
वॉलीबॉल प्रतियोगिता : छपरा, मुजफ्फरनगर और एनईआर ने जीते मैच
विज्ञापन

कुबेरस्थान। आजाद क्लब बतरौली बाजार की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय अतीकुल हस्नैन तथा हीरालाल शर्मा स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को चार मैच खेले गए। इन मैचों में छपरा, मुजफ्फरनगर और एनईआर गोरखपुर की टीमें विजयी रहीं।
मुख्य अतिथि सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीशचंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। पडरौना ब्लॉक के बतरौली बाजार में पहला मैच छपरा तथा आजाद क्लब बतरौली बाजार की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में छपरा की टीम ने 15-6 तथा 15-9 से पहला मैच जीता। दूसरा मैच मुजफ्फरनगर तथा बतरौली बाजार की बी टीम के बीच हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने 15-9 तथा 15-3 से दूसरा मैच जीता। तीसरा मैच मुजफ्फरनगर तथा एनईआर गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें एनईआर की टीम ने 15-12 तथा 15-10 से तीसरा मैच जीता। चौथा मैच छपरा बिहार तथा स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच हुआ। इसमें छपरा की टीम ने 15-13 और 16-14 से जीत हासिल कर मैच जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मकसूद आलम तथा सह निर्णायक शाहिद अली रहे। गणक सुरेश प्रसाद तथा लाइनमैन इफ्तखार आलम व विनय कुमार गुप्त रहे। संचालक एवं उदघोषक शौकत अली रहे। इस अवसर फैयाज खान, शुकुरुल्लाह अंसारी, अरुण चंद सिंह, अनिल कुमार शर्मा, ब्रह्मदेव यादव, सिराजुलहक अंसारी, लालजी शर्मा, अजीमुल्लाह अंसारी, विजय प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed