{"_id":"5f00b9ef8ebc3e42e827ab1a","slug":"villages-sealed-of-9-new-corona-cases-kushinagar-news-gkp3569831180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ नए कोरोना संक्रमितों के गांव हुए सील, आवाजाही पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ नए कोरोना संक्रमितों के गांव हुए सील, आवाजाही पर लगाई रोक
विज्ञापन
असना गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद पहुंची टीम।
- फोटो : KUSHINAGAR
नौ नए कोरोना संक्रमितों के गांव हुए सील, आवाजाही पर लगाई रोक
पडरौना। नौ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शनिवार को इनके गांवों को भी सील कर दिया गया। प्रशासन के निर्देश पर पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों ने इन गांवों में जाने वाले रास्तों को सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी। तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पॉजिटिव मिले मरीजों का यात्रा इतिहास भी जुटाया।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के असना गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। 21 वर्षीय यह युवक 25 जून को मसकट से लखनऊ आया था। वहां से रोडवेज बस से गोरखपुर आया। गोरखपुर से टेंपो रिजर्व कर बोदरवार तक आया। वहां से पैदल अपने घर आया था। कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल दो जुलाई को लिया गया था। तीन जुलाई की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव को सील किया गया। ग्राम प्रधान रामआशीष ने बताया कि सैंपल देने के बाद वह महराजगंज जिले के पटखौली स्थित अपनी ससुराल चला गया। सैंपल रिपोर्ट आने पर शनिवार को पत्नी के साथ बाइक से घर वापस आया। गांव के लोग सहमे हुए हैं। उसे लक्ष्मीपुर एल-1 हास्पिटल में भर्ती कराकर गांव को सील कर दिया गया।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार खैरी गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला 21 वर्षीय युवक दिल्ली में रहकर फार्मेसी का कोर्स करता है। इसके साथ ही वहां के एक निजी अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट कार्य करता है। वह 27 जून को घर आया था। कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल के बगल में स्थित एमएमसीएच विंग में अपना सैंपल दिया था। उसमें कोई लक्षण भी नहीं दिख रहा था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर तहसीलदार खड्डा, बीडीओ, तुर्कहां सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी और पुलिस ने पहुंचकर गांव को सील कराया। सचिव ने गांव में सफाई और सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खभराभार के सबेया टोला में भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 40 वर्षीय यह युवक 27 जून को मसकट से आया था। दूसरे दिन सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई। शनिवार को उसे लक्ष्मीपुर में बने अस्पताल में भेज दिया गया तथा संपर्क में आए चार लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा गया। गांव में जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। गांव में कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता भी स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे थे।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार सोमाली कछुहिया निवासी 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो मुंबई से आया है। स्वास्थ्य टीम ने उसे लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हास्पीटल में भर्ती कराया है। उसके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है।
दिन भर तलाश के बाद भी नहीं लगा पता
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज क्षेत्र के ही होलिया गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर सचिव अभिषेक सिंह, लेखपाल चंद्रभान निषाद, एएनएम अनीता देवी और आशा पुष्पावती देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, सिंधू देवी पहुंचीं। यह गांव तीन टोले में है। लेकिन जो नाम बताया जा रहा था वह मिला नहीं। प्रधान के पति विजय कुमार यादव और बीडीसी सदस्य रामअवध विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशासन ने संक्रमित का जो नाम बताया उस नाम का व्यक्ति पूरे गांव में नहीं है। गांव के अशोक शर्मा, पप्पू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, ओमकार सिंह ने बताया कि इसकी वजह से पूरे दिन लोग परेशान रहे। कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी श्यामा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि होलिया गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि उस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। कोरोना मरीज के बारे में उसकी आईडी से पता लगाया जा रहा है।