फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   villagers was problam not appointment secretry

टेकुआटार में ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती न होने से ग्रामीण परेशान

Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
villagers was problam not appointment secretry
टेकुआटार में ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

- परिवार रजिस्टर, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, वरासत के लिए भटक रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
टेकुआटार। रामकोला विकास खंड ने ग्राम पंचायत टेकुआटार में काफी दिनों से सचिव की तैनाती नहीं होने से ग्रामसभा का कार्य प्रभावित हो रहा है। गांव के लोग परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र और वरासत आदि के लिए भटक रहे हैं।
बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से ग्राम पंचायत टेकुआटार में किसी सचिव की तैनाती नहीं हुई है। एक सचिव आए भी तो कुछ ही दिनों में चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। इससे ग्राम सभा के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन ब्लॉक से लेकर जिले तक लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

टेकुआटार के निहाल छपरा टोला निवासी अकरम शेख ने बताया कि परिवार रजिस्टर की नकल और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ब्लॉक से लेकर तहसील तक कई महीने से दौड़ रहा हूं। जिम्मेदार मौन हैं। ब्लॉक पर लोग कहते हैं कि अगले सप्ताह सचिव जाएंगे, आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेकुआटार निवासी ईश मुहम्मद ने बताया कि परिवार रजिस्टर के लिए कई महीने से दौड़ रहा हूं। सचिव के न रहने से नहीं मिल पा रहा है। बीडीओ से कई बार मिला हूं, लेकिन उसके बावजूद भी नहीं बन पा रहा है।
टेकुआटार खास टोला निवासी अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि परिवार रजिस्टर में बच्चों और पुत्रवधू का नाम चढ़ाने के लिए काफी दिनों से दौड़ रहा हूं। सचिव नहीं होने से दिक्कत हो रही है। ग्रामसभा का विकास कार्य बाधित है। टेकुआटार कुट्टीटोला निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामसभा में सचिव तैनात नहीं होने से शादी अनुदान, पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु प्रमाणपत्र आदि नहीं मिल पा रहा है। इससे विकास कार्य बाधित हैं। हम लोगों को ब्लॉक का चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

इस संबंध में बीडीओ रामकोला एनडी तिवारी ने कहा कि जिले से सचिव आवंटित हो चुके हैं। मुझसे टेलीफोन पर बात हुई है। वह भी ज्वाइनिंग करने के लिए नहीं कह रहे थे। ग्रामीणों की समस्याएं दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed