{"_id":"629659461ed69a07fe51735c","slug":"villagers-stopped-repair-and-cleaning-work-kushinagar-news-gkp438815423","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने मरम्मत और सफाई कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने मरम्मत और सफाई कार्य रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने मरम्मत और सफाई कार्य रुकवाया
एसडीएम ने पाइप साफ कराने पर ग्रामीणों को राजी किया
खड्डा(कुशीनगर)। पिछले वर्ष ग्रामीणों की ओर से काटे गए नौतार तटबंध की मरम्मत व साइफन सफाई कार्य को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। एसडीएम ने लोगों को समझाकर पाइप साफ कराने पर राजी किया। कटे बांध की भराई पर बात नहीं बनी।
ग्रामीणों ने पक्का पुल और फाटक की मांग करते हुए कहा कि कटा हुआ स्थान पाट देने से बरसात में फिर गांव में पानी घुस जाएगा। इससे फसल बर्बाद हो जाएगी। मंगलवार को एसडीएम उपमा पांडेय बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ हनुमानगंज थानाक्षेत्र के नौतार तटबंध पर पहुंचीं। यहां माघी, भगवानपुर, नौतार जंगल आदि गांव के ग्रामीण एकत्र थे। उनका कहना था कि बांध के कटे स्थान को भर दिया गया तो पिछले साल की तरह बारिश के पानी की निकासी ह्यूम पाइप से नहीं हो पाएगी और गांव, सड़क, फसल डूब जाएगी।
ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि इस जगह पक्का पुल बनाकर फाटक लगाया जाए ताकि जरूरत के हिसाब से फाटक उठाया व बंद किया जा सके। एसडीएम ने बताया कि लोगों को पाइप की सफाई के लिए राजी कर लिया गया है। कटे बांध की भराई पर बात नहीं बन पाई है। फाटक युक्त पक्का पुल निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।