{"_id":"6ad5335c5ae555a9cc0195d3","slug":"villagers-continue-hunger-strike-for-the-fourth-day-demanding-an-investigation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170483-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच की मांग, चौथे दिन भी अनशन पर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच की मांग, चौथे दिन भी अनशन पर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तिवारीपट्टी ग्राम सभा में विकास कार्यों में अनियमितता की जांच की मांग को लेकर गांव के लोगों का पंचायत भवन परिसर में चल रहा अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शनिवार को एडीओ पंचायत दुदही रामायन गुप्ता से वार्ता विफल होने के बाद रविवार को कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अनशन की अगुवाई कर रहे सुग्रीव जायसवाल ने कहा कि गांव में वर्ष 2015 से 2020 के बीच कराए गए विकास कार्यों, शौचालय निर्माण और आवास आवंटन में अनियमितता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर वह पहले भी दो बार अनशन कर चुके हैं लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने चेताया कि इस बार मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान कृष्णा यादव, धर्मा साहनी, सुरेंद्र निषाद, कृष्णा वर्मा, डब्लू शर्मा व अन्य मौजूद रहे।