फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers assigned exhibition, memorandum

गांववालों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Wed, 12 Apr 2017 11:36 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers assigned exhibition, memorandum
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 कोटेदार के खिलाफ त्रिलोकपुर खुर्द गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कोटेदार पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विशुनपुरा क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव के निवासी रामधनी, राजदेव, आयशा, ममता, लीला, हृदयेश, रमेश शर्मा, बसंत प्रसाद, सुनीता सहित काफी संख्या में गांववाले कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने अपने गांव के कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डीएम की गैरमौजूदगी में इन लोगों ने कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और बताया कि कोटेदार ने अपनी पत्नी के नाम से ही अंत्योदय कार्ड बनवा लिया है। गांववालों ने कोटेदार पर यह भी आरोप लगाया कि कोटेदार की तरफ से समय पर राशन नहीं दिया जाता है। अक्सर ही कार्डधारकों के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। राशन भी कम तौलता है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इन लोगों ने मामले की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में रामप्रवेश, प्रमोद, लालचंद, रवींद्र शर्मा, अनिरुद्ध पांडेय, होरिल प्रसाद, नंदलाल प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed