फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Village head union divided into two camps

ग्राम प्रधान संघ की बैठक

Thu, 30 Sep 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Village head union divided into two camps
ग्राम प्रधान संघ दो खेमे में बंटा
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कराकर अध्यक्ष बनने का आरोप
ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें बीते सोमवार को हुई बैठक में चुने गए प्रधान संघ के अध्यक्ष की प्रक्रिया को अमान्य बताते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

कप्तानगंज ब्लाक सभागार में बीते दो माह पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष का चुनाव कराया गया था। इसमें चार लोगों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर दावेदारी प्रस्तुत की थी। इसके बाद हुए मतदान में ग्राम सभा पड़ौली की ग्राम प्रधान सत्ती देवी को प्रधान संघ की ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद ग्राम प्रधान संघ दो खेमे में बंट गया। सोमवार को प्रधान संघ के दूसरे खेमे ने सत्ती देवी को प्रधान संघ के अध्यक्ष पद से हटाकर बृज नारायण सिंह उर्फ पंचम सिंह को ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित करने का दावा किया। इसके बाद ग्राम प्रधान संघ के संरक्षक रामनगीना गुप्ता की अध्यक्षता में सत्ती देवी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के प्रधानों के साथ बैठक कर दावा किया कि कुछ ग्राम प्रधानों से फर्जी हस्ताक्षर कराकर पंचम सिंह खुद को प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित कर लिए हैं। उन्होंने क्षेत्र के 41 ग्राम प्रधानों की सहमति पत्र भी दिखाया और एकजुट होकर ग्राम प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान पड़ौली के रुद्र प्रकाश सिंह, प्रेमसागर साहनी, रामप्रताप, आनंद सिंह, मुराली साहनी, राजेश यादव, धर्मेद्र शर्मा, रामदयाल यादव, योगेंद्र सिंह, मनोज सिंह, गंगा विश्वकर्मा, राजकमल मद्घेशिया, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed